फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर रुकेंगे अफसर व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना तेजी से फैल रहा है। पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बावजूद इसके कुछ अफसर व कर्मी आसपास के जिलों से प्रतिदिन आते-जाते हैं। सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्ष सहित बीडीओ व ब्लॉकों के कर्मचारियों को जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर ही प्रवास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ अक्षत वर्मा ने विकास भवन के सभी विभागाध्यक्ष को पत्र जारी किया है। कहा है कि कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कुछ कर्मचारी गैर जिलों से प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इससे संक्रमण फैलने खतरा बना हुआ है। वर्तमान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।
जिसके कारण भी अफसर-कर्मियों का मुख्यालय पर निवास करना जरूरी है। किसी भी समय अफसर व कर्मचारी की आवश्यकता पड़ सकती है।
ऐसे में अगर कोई अफसर या कर्मी मुख्यालय पर नहीं मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अधीनस्थ अफसर व कर्मियों का प्रवास ब्लाक मुख्यालय पर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें