फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुरानी पेंशन न मिलने पर अफसर व कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Wed, 15 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर में मशाल जुलूस निकालते विद्युत कर्मी।
विज्ञापन
सीतापुर। पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलनकारियों ने मंगलवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला। इसके जरिए कार्रवाई किए जाने की मांग की। कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अफसर व कर्मचारी विद्युत वितरण मंडल प्रथम कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला। जो लालबाग चौराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहा होते हुए कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

संयोजक हिमांशु पटेल ने बताया कि काफी समय से पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस इलाज की सुविधा, ऊर्जा निगमों में प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरकार हर बार आश्वासन देती है कार्रवाई नहीं करती है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

इसी तरह महमूदाबाद में अधिशाषी जय प्रकाश की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मांगें नहीं मानती है तो 16 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी अगर सरकार नहीं चेती तो आंदोलन वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें