फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बोर्ड परीक्षा के 15 केंद्रों पर जताई गई आपत्ति

Tue, 23 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की गई प्रस्तावित 146 केंद्रों की सूची में से 15 परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर आपत्तियां जताई गईं हैं। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद इन आपत्तियों का परीक्षण कर उन्हें निस्तारित करने के साथ ही परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सूची को अंतिम स्वरूप प्रदान करेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किए जाने के पहले चरण में शासन की तरफ से 157 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इन केंद्रों पर चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद 21 विद्यालयों को तय मानक पर खरा न पाए जाने पर उनका नाम परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया गया था। इसके साथ ही सूची में दर्ज 11 विद्यालयों को भी हटाते हुए 146 परीक्षा केंद्रों की सूची को जारी किया गया था।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने इन केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची को संस्तुति रिपोर्ट के साथ शासन को भेज दिया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर सोमवार तक आपत्तियां मांगी गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान सूची में शामिल 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति जताई गई है। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद दिसंबर माह के अंत तक बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची को परिषद के स्तर से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें