फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरदार पटेल की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Fri, 31 Oct 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले भर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुआ जहां डीएम राजा गणपति आर ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में एडीएम नीतीश कुमार सिंह, न्यायिक खालिद अंजुम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने भी तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ लगाई। नैपालापुर चौराहे से शुरू हुई दौड़ लालबाग पर पहुंचकर समाप्त हुई। कई स्थानों पर लोगों ने दौड़ में शामिल लोगों का स्वागत किया। बिसवां में विधायक निर्मल वर्मा ने जहांगीराबाद चौराहे पर स्थापित वल्लभ भाई पटेल चौक पर केक काटा। इसके बाद सीओ व इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा के साथ लोगों ने तिरंगा लेकर रैली निकाली।
लहरपुर में सीओ विशाल गुप्ता की अगुवाई में रैली का आयोजन किया गया। सिधौली में इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने रैली निकालकर लोगों को एकता का संदेश दिया। इंस्पेक्टर मिश्रिख अरविंद सिंह ने कोतवाली परिसर से पुलिसकर्मियों और छात्रों के साथ दौड़ लगाई जो नहर चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। खैराबाद में राधेलाल चौराहे से डीजे कॉलेज चौराहे तक दौड़ का आयोजन किया गया। रेउसा में रेउसा गेट से बभनावा गांधी पार्क तक दौड़ लगाई गई। इसमें व्यापार मंडल के कार्यकर्ता व छात्र छात्राएं भी शामिल हुए।
विज्ञापन

दौड़ की समाप्ति पर सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। औरंगाबाद के सरोजनी सियाराम बाबूराम नंद इंटर कॉलेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी पेश की।
विभिन्न संगठनों ने किया याद
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने भी उन्हें नमन कर याद किया। राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ की ओर से उरदौली कस्बे से काजीकमालपुर तक वाहन रैली निकाली गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को सर्वसमाज आत्मसात कर रहा हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मंत्री रजनी तिवारी व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा की मौजूदगी में नैपालापुर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से अटल चौक तक दौड़ लगाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, भरत त्रिपाठी, नीरज वर्मा, अचिन मेहरोत्रा, नीरज वर्मा झल्लर, कंचन प्रभा पांडेय, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। महमूदाबाद के रामकुंडा चौराहे पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की पर सपा कार्यकर्ता, अधिकारियों ने स्काउट गाइड के छात्रों के साथ मिलकर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें