फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को अब मिलेंगे बैग

Fri, 09 Dec 2016 10:42 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
bag
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को किताबें व बर्तन मिलने के बाद अब उन्हें स्कूली बैग बांटे जाएंगे। ये बैग सीधे शासन स्तर से खरीदे जाएंगे। बीएसए को उनके वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसको लेकर शासन ने नामांकित छात्र संख्या मांगी है। इसके बाद बैग वितरण शुरू हो जाएगा। दो सप्ताह के अंदर बच्चों को बैग मुहैया करा दिए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में कक्षा-एक से आठ तक के नौनिहालों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है।

चालू सत्र में एमडीएम खाने के लिए बर्तन भी मुहैया कराए गए। अब शासन बच्चों को बैग भी उपलब्ध कराएगा, जिससे वह अपनी पाठ्य पुस्तकें सुरक्षित रख सकें। बैग परिषदीय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, सहायता प्राप्त मदरसे, राजकीय इंटर कॉलेज (6 से 8) सहायता प्राप्त मदरसे के छात्र/छात्राओं को मिलेंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने बीएसए को पत्र भेजा है। जिसके जरिए कहा है शासन स्तर से बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। तत्काल बच्चों की संख्या मुहैया कराई जाए, जिससे सभी को इसका लाभ मिल सके। एक बैग की कीमत 144.40 रुपये आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें