सीतापुर। विकास क्षेत्र कसमंडा की ग्राम पंचायत भिठौली मे नवनिर्मित जन सुविधा केंद्र व पुस्तकालय का दर्जा प्राप्त मंत्री गिरीश मिश्र व क्षेत्रीय विधायक महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इस जन सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही आय, जाति, निवास, खतौनी इत्यादि सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विधायक ने कहा कि यहां के किसी व्यक्ति को ब्लॉक अथवा तहसील की भागदौड़ अब नहीं करनी पड़ेगी। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी भी यहीं से मिलेगी। छात्र इस केंद्र से ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के फार्म भी भर सकेंगे जबकि पुस्तकालय में ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध होंगी।
इस मौके पर ब्लांक प्रमुख कसमंडा रंजना अवस्थी, अरुण अवस्थी, डीसीडीएफ चेयरमैन सत्य प्रकाश मिश्र, राकेश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी काजल रावत व निवर्तमान प्रधान नंद किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे