फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए अब लगाएं प्री-पेड मीटर

Sun, 08 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब पावर कॉर्पोरेशन प्री पेड मीटर लगाकर बिजली कनेक्शन देगा। ये कनेक्शन अधिवक्ताओं, मध्यम, लघु, छोटे व्यापारियाें को दिए जाएंगे। खास बात यह है कि पावर कॉर्पोरेशन के प्री पेड मीटर सेलफोन की तर्ज पर रिचार्ज होंगे। जब तक बैलेंस रहेगा, बिजली जलेगी। बैलेंस खत्म होते ही बिजली खुद-ब-खुद कट हो जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि अभी तक पावर कॉर्पोरेशन द्वारा घरेलू समेत कॉमर्शियल मीटर लगाए जाते हैं। हर महीने पावर कॉर्पोरेशन द्वारा मीटर रीडिंग के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल मुहैया कराए जाते हैं। बिल के अनुसार उपभोक्ताओं को पेमेंट की अदायगी करनी होती है। लेकिन अधिसंख्य उपभोक्ता समय से पावर कॉर्पोरेशन को बिलों को चुकता नहीं करते हैं।

इस वजह से उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर भारी-भरकम बकाया हो जाता है। इसे वसूलने में पावर कॉर्पोरेशन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसे देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने अब प्री पेड मीटर लगाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ रवि वर्मा ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन द्वारा अब अधिवक्ताओं, व्यापारियों को नए विद्युत कनेक्शन प्री पेड मीटर लगाकर दिए जाएंगे। इस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताआें को 6500 रुपये जमा करने हाेंगे। उपभोक्ताओं को बिजली प्री-पेड मीटर के अनुसार मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्री पेड मीटर मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जाएगा। उपभोक्ताओं के मीटर में जब तक बैलेंस रहेगा, तब तक वह बिजली यूज कर सकेंगे। बैलेंस खत्म होते ही खुद-ब-खुद बिजली कट हो जाएगी। बिजली के लिए उन्हें फिर से मीटर को रिचार्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें