फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो अस्पतालों को नोटिस

Sat, 26 Apr 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर दो अस्पतालों को नोटिस दिया है। छापे की सूचना पर कई अस्पताल संचालक दुकानों का शटर गिराकर निकल लिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेयी, डॉ. प्रणव व उनकी टीम ने शुक्रवार को केसरीगंज-हरगांव मार्ग स्थित जनता हॉस्पिटल व श्री खाटू श्याम हॉस्पिटल पर छापा मारा।
श्री खाटू श्याम हॉस्पिटल में कोई भी रजिस्ट्रेशन, बायो मेडिकल वेस्ट, फायर सिस्टम सहित जरूरी कागज नहीं मिले। जनता हॉस्पिटल में भी रजिस्ट्रेशन, फायर सिस्टम, बायोमेडिकल वेस्ट व उचित प्रपत्र नहीं पाए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस देते हुए 28 अप्रैल तक कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उधर, छापे की भनक लगते ही कई अस्पताल संचालक शटर गिराकर भाग गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि दो अस्पतालों की जांच में कोई जरूरी कागज उपलब्ध नहीं मिले। जनता हॉस्पिटल में छह मरीज भी भर्ती मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें