सीतापुर। जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। महमूदाबाद क्षेत्र में कार्यभार ग्रहण में विलंब पाया गया। इस विलंब के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के पटल सहायक पर भी कार्रवाई के निर्देश हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार राव से भी विलंब होने का स्पष्टीकरण मांगा गया।
बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जनपद की प्रगति का आकलन किया और धीमी प्रगति वाली योजनाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को समुचित प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। सोमवार तक इस आशय का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने चयनित कार्मिकों का कार्यभार ग्रहण समय से कराने पर जोर दिया। ब्लॉकवार मिले लक्ष्य को अतिशीघ्र पूरा कर लाभार्थियों को लाभान्वित करने का भी निर्देश दिया गया।