फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विद्यालय में नहीं मिले शिक्षक तो 18 को नोटिस

Wed, 23 Oct 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक समय से विद्यालय नहीं जा रहे हैं। जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति के निरीक्षण में 18 गैरहाजिर मिले। इस पर बीएसए ने शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नोटिस दिया है। दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। टॉस्क फोर्स समिति ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सात अनुदेशक, छह शिक्षामित्र, चार सहायक अध्यापक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनकी गैरहाजिरी का विद्यालय में कोई प्रमाण नहीं मिला। यह शिक्षक एलिया, कसमंडा, मिश्रिख, नगर क्षेत्र, पिसावां, सिधौली, रामपुर मथुरा विकासखंड के है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 18 शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। अगर जवाब सही नहीं मिलता है तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें