पिसावां (सीतापुर)। अवैध अस्पतालों के खिलाफ मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। 12 अस्पतालों की जांच कर टीम ने संचालकों को नोटिस दिया। सभी को तीन दिन में रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को अभियान चलाया गया। टीम के कस्बे में पहुंचते ही ज्यादातर लोग अपनी क्लीनिक बंद कर भाग गए। टीम ने जांच के बाद 12 अस्पताल संचालकों को नोटिस थमा दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सभी अस्पतालों को तीन दिन में रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात दिखाने हैं। अगर वह कागजात नहीं दिखाते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घनघनाते रहे फोन
स्वास्थ्य विभाग की टीम के छापे के दौरान अस्पताल संचालक एक-दूसरे को फोन कर टीम के मूवमेंट की जानकारी लेते रहे। वहीं, व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी छापे की सूचना से अवैध अस्पताल संचालकों के बीच हड़कंप मचा रहा।