फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन 24 घंटे मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन जिले में भी हर ओर उल्लास नजर आएगा। बिजली विभाग इस दिन 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करेगा। शहर से लेकर गांव तक बिजली की रोशनी में जगमग नजर आएंगे। इस दिन कोई व्यवधान न उत्पन्न हो। इसके लिए अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम 22 को अयोध्या में अपने नए भवन में पहुंच रहे हैं। इस दिन होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अफसर भी तैयारियों में जुटे हैं। इस उल्लास के दिन लोगों को भरपूर बिजली देने का प्लान तैयार किया गया है। इमरजेंसी कटौती को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी। इसके लिए विभाग अपनी कमियां दूर करने में जुट गया है।
अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिशासी अधिकारियों को जर्जर तार बदलने व उपकरणों की मरम्मत करने का निर्देश दिए हैं। इस पर नैपालापुर, सिधौली, अटरिया सहित अन्य उपकेंद्रों पर मरम्मत की गई। तार बदले गए हैं। इसी तरह पूरे जिले में यह अभियान चल रहा है। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन जिले में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। अफसरों को दो दिन में सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें