फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम के निर्देश नहीं मानते ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एडीएम ने 15 दिन पहले शहर के कई इलाकों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने, साफ-सफाई व फॉगिंग के निर्देश दिए थे लेकिन ईओ ने इनको ठीक कराना जरूरी नहीं समझा। इस पर ईओ को नोटिस जारी करके एडीएम ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नगरपालिका सीतापुर के ईओ अपनी लापरवाह कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी उनको कई बार आदेश की अवहेलना करने पर नोटिस जारी किया जा चुका है। शहर के बाशिंदों ने रोडवेज बस स्टॉप से रेलवे स्टेशन व प्रधान डाकघर से आंख अस्पताल के मध्य स्ट्रीट लाइटों के खंभे झुके होने के कारण खतरा होने की शिकायत की थी।
इस पर एडीएम ने ईओ को तत्काल इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे लेकिन ईओ ने इसे बहुत ही हल्के अंदाज में लिया। एक बार भी नहीं दुुरुस्त कराया। धीरे-धीरे 15 दिन गुजर गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह शहर में कोरोना वायरस को लेकर साफ-सफाई कराकर फॉगिंग कराए जाने की हिदायत भी दी गई थी। इन निर्देशों का ईओ पर कोई असर नहीं पड़ा। वह मनमाने तरीके से काम करते रहे। इससे शहरवासियों को बहुत दिक्कत हो रही है। वहीं शहर से होकर गुजरी सरायन नदी में पड़ रहे कूड़ा-करकट साफ कराने व राजा टोडरमल पार्क के पास बने मूत्रालय की साफ-सफाई कराने की हिदायत भी दी थी। इन जगहों पर कुछ भी नहीं कराया गया है। इस पर एडीएम ने ईओ को नोटिस जारी किया है।
एडीएम विनय पाठक ने बताया कि सीतापुर ईओ को नोटिस जारी किया गया है जिसके जरिये निर्देश के बावजूद काम न कराने पर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें