फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चयन न करने पर बीएसए को थमाया नोटिस

Thu, 16 Feb 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शासन ने प्रत्येक ब्लॉक पर एक एमआईएस कोऑर्डिनेटर व एक ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर चयन करने के 2021 में निर्देश दिए थे। करीब दो साल बीत जाने के बाद भी चयन न होने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है। नोटिस देकर बीएसए को 18 फरवरी तक चयन करने का समय दिया है। उसके बाद विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी भी दी गई है। प्रत्येक ब्लॉक पर एक एमआईएस कोर्डिनेटर व एक ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर चयन करने के 29 जनवरी 2021 को निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


जब चयन नहीं हुआ तो कई बार रिमाइडर भी जारी किया गया। अगर इनका चयन हो जाता तो बीआरसी स्तर से बेहतर तरीके से योजनाओं का संचालन होता। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता में भी सुधार आता। कई बार निर्देश के बावजूद चयन न होने पर महानिदेशक विजय किरन आनंद ने नाराजगी जताई है। कहा इससे प्रतीत होता है कि शासन के निर्देर्शो का सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। इससे समग्र शिक्षा अभियान प्रभावित हो रहा है। बीएसए को 18 फरवरी तक का समय दिया है। इस दौरान अगर चयन नहीं होता तो विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इसका अंकन सर्विस पुस्तिका में भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें