फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव

Thu, 16 Feb 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात घर से निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर कटा पाया गया। सुबह होने पर पुलिस को जानकारी हुई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमनगर निवासी अुर्जन सिंह कसेरा (27) का शव बुधवार को जेल रोड पर स्थित कचहरी हार्ट के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हाडात में कटा पाया गया। उसके पिता सुनील कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को बाइक से जंगलीनाथ मंदिर जाने के लिए घर से निकला था। उसके दोस्त ने नया वाहन खरीदा था। उसकी पूजा कराने के लिए मंदिर पर रुक गया।
विज्ञापन

पिता ने जब रात 12 बजे फोन किया तो अुर्जन ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ ही रूकेगा। इसके बाद उसके पिता ने फोन नहीं किया। डायल 112 पुलिस ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ने में था होनहार, तय हो चुकी थी शादी
पिता सुनील ने बताया कि अुर्जन पढ़ने में तेज था। बीते दिसंबर माह में उसने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। वह आगे भी पढ़ाई ही करना चाहता था। उसकी शादी भी जल्द ही होने वाली थी। आने वाली 26 मार्च को उसकी गोद भराई थी। जिसके लिए सारी तैयारियां पूूरी की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें