फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम के बाद भी उमस से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धूप-छाव के बीच रिमझिम फुहारें भी उमस से राहत नहीं दिला सकीं। दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। अधिकतम पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने के साथ जिले के कई इलाकों में फुहारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे आम जनमानस को गुरुवार सुबह मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि, आसमान में ज्यादा देर तक बादल नहीं टिक पाए और अगले ही पहर सूर्यदेव तपिश बिखेरने लगे। धूप-छाव का शुरू हुआ खेल दोपहर बाद तक जारी रहा।
करीब चार बजे अचानक फिर मौसम ने करवट ली और रिमझिम फुहारें बरसने लगीं। एकाएक बारिश होने से सड़क पर चहल-कदमी करने वाले तरबतर हो गए। कुछ देर बाद बारिश थम गई। इसके बाद उमस में इजाफा हो गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को जिले के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें