फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से भी राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा का साफ असर जिले में दिखाई पड़ रहा है। शुक्रवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड से हर कोई बेदम दिखा। सुबह से ही शुरू हुई तेज बर्फीली हवा का सितम लोगों को परेशान करता रहा। हवा तीर की तरह सीधे शरीर में चुभने का अहसास कराती रही। दोपहर बाद निकली धूप से भी राहत नहीं मिली। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया जिससे गलन के चलते शरीर बेजान सा रहा।
विज्ञापन

सप्ताह भर से सर्दी सितम ढा रही है। जनवरी खत्म होने को है लेकिन ठंडी फिर से लौट आई है। बीच-बीच में तेज धूप निकलते रहने से लोगों को थोड़ी-बहुत राहत मिलता रही लेकिन अचानक मौसम के करवट लेने से लोग परेशान हो गए हैं। एक सप्ताह बाद गुरुवार को धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली थी लेकिन सांझ ढलते ही गलन से लोग बेहाल दिखे। रात नौ बजे के बाद शहर के बाहर कोहरे की चादर फैल गई थी। सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। मजबूरी में लोग वाहनों के डिपर जलाकर चले। पूरी रात कोहरे का सितम जारी रहा।
शुक्रवार सुबह नौ बजे तक घना कोहरा पड़ता रहा। इसके बाद धीरे-धीरे छंटना शुरू हो गया। 10 बजे तक कोहरा तो नदारद हो गया लेकिन ठंड का सितम कम नहीं हुआ। दिन भर गलन के बीच लोग ठिठुरते रहे। नौकरीपेशा लोगों व जरूरी काम से अन्य लोगों को घर से निकलना पड़ा। लोग टोपी व दस्ताना पहनकर ही घर से निकले फिर भी ठंड से बहुत राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

तेज बर्फीली हवा की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिन भर बादलों में छिपे रहे सूरज के दर्शन शाम करीब चार बजे हुए। धूप हल्की होने से राहत बिल्कुल नहीं मिली। ठंड से निजात पाने के लिए लोगों ने रूम हीटर और अलाव का सहारा लिया। सांझ होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका था कि 26 जनवरी के बाद ठंड परेशान कर सकती है। दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे से रात में तो काफी दिक्कत होती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड का तेवर जनवरी भर इसी तरह बना रह सकता है। सुबह-शाम और रात में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने के संकेत हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को एक डिग्री लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। रात में कोहरा पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें