फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस से निकाला पसीना, कूलर भी हो रहे बेकार

Wed, 28 Jun 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झुलसा रही गर्म हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदन झुलसा देने वाली तेज धूप व उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। घर में उमस तो बाहर धूप चुभती है। उमस के कारण कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। बुधवार को पारा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


गर्मी से बेहाल लोग अब बेहद शिद्दत से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर लोगों का सुकून छीन लिया है।

सुबह 8 बजे से ही सूरज की किरणें लोगों को चुभने लगीं। वहीं उमस ने भी लोगों को खासा बेहाल कर रखा है। पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद धूप के कारण उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया है।
विज्ञापन


बादल छटते ही तापमान में इजाफा होने के साथ गर्मी के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। तेज धूप व उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन भर आग उगलता सूरज बेहाल करता है तो रात में उमस भरी गर्मी चैन नहीं लेने दे रही है।

अब बारिश पड़ने के साथ ही लोगों को उमस से राहत मिलेगी, जिसे देखते हुए अब लोगों की निगाह आसमान पर टिक गई है कि इंद्र देवता कब मेहरबान होते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग जल्द मानसून आने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें