फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रहा गर्मी का सितम

Wed, 03 May 2017 12:26 AM IST
सीतापुर
विज्ञापन
गर्मी से बच्चे को बचाने का प्रयास करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। दिन में तपिश बेहाल करती है तो रात में उमस लोगों को सुकून नहीं लेने दे रही है। पंखे व कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। मंगलवार को 39 डिग्री पारे ने लोगों पर खूब सितम ढाया। सुबह सूरज निकलने से लेकर शाम को ढलने तक गर्म थपेड़ों के बीच आग उगलती गर्मी की वजह से सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही जिससे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा से लोग बुरी तरह परेशान हो गए। दोपहर में हर किसी का गर्मी से बुरा हाल था। पंखों की हवा भी गर्म हो गई जिससे उसके नीचे बैठना मुश्किल हो गया। गर्मी के तेवर के आगे कूलर भी राहत देने में नाकाम रहे। भीषण गर्मी में दिन भर सड़कों और बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। जिनको जरूरी काम था, वे ही दोपहर को घर से बाहर निकले।

चेहरे को कपड़े से ढंकने और छाते के सहारे तपिश से बचाव का जतन करने के बावजूद बाहर निकलने पर लोग पसीना-पसीना होते रहे। दिन में 8 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली गर्म हवा के थपेड़े दुश्वारियां बढ़ाते रहे। प्यास से बेचैन होने पर लोगों ने नींबू पानी, शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक इत्यादि का सेवन किया। 
विज्ञापन


शाम को भी गर्म हवा का दौर जारी रहा जिसके चलते उमस से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी से फिलहाल किसी तरह की राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें