फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नो फ्यूल-नो हेलमेट अभियान बना दिखावा

Mon, 15 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हेलमेट को हाथ में पकड़कर जाता युवक।
विज्ञापन
सीतापुर। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे बाइक चालक हाथ में हेलमेट टांगे दिख जाएंगे। रविवार को कई पेट्रोल पंप पर ऐसा ही नजारा दिखा।
विज्ञापन

बस अड्डे के पास एक बाइक पर दो सवार जा रहे थे। पीछे बैठे युवक ने दो तीन लाउड स्पीकर को संभाला हुआ था। इसके साथ ही उस युवक के हाथ में हेलमेट टंगा था। भार के साथ ही भीड़ होने के कारण बाइक कई बार अनियंत्रित भी हो रही थी। बाइक चालक को कई स्थानों पर भीड़ होने के कारण बाइक को रोककर संभलना पड़ा।
उधर, आंख अस्पताल मार्ग पर बाइक के पीछे बैठा युवक हाथ में हेलमेट टांगे हुए था। इसके अलावा भी कई स्थानों पर बाइक सवार हेलमेट को बाइक में टांग कर ले जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


बाइक चलाते समय हमेशा लगाएं हेलमेट
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि लोगों को यह समझना चाहिए कि नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान इसलिए ही चलाया गया है, कि लोगों को हेलमेट लगाने की आदत हो जाए। सिर्फ पेट्रोल पंप पर ही हेलमेट लगाना, बुद्धिमानी का काम नहीं है। लोगों को चाहिए कि वह बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाए रहें। यह आपकी सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें