फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल से बिजली नहीं पर आ रहे बिल

Tue, 08 Sep 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में आठ साल से बिजली नहीं है पर पावर कॉर्पोरेशन ग्रामीणों को लगातार बिजली का बिल भेज रहा है। मामला रेउसा के खरहटी गांव का है।
विज्ञापन


खरेहटी गांव की करीब 300 आबादी है। इस गांव में करीब आठ वर्ष पूर्व बिजली के खंभे लगे और तार खींचे गए। कई परिवारों ने कनेक्शन भी ले लिया, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पावर कॉर्पोरेशन ने पानी फेर दिया।

विद्युतीकरण से कुछ दिन बाद ही ट्रांसफार्मर फुंक गया और कुछ दिन की चकाचौंध के बाद गांव में अंधेरा छा गया। आठ वर्षों से यह गांव बिजली को तरस रहा है। गांव के दीपक मौर्य कहते हैं कि जिम्मेदारों से संपर्क साधा गया, ट्रांसफार्मर रखने के लिए खुशामद की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने एक न सुनी।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई, जब कॉर्पोरेशन बिल भेजने लगा। बीते आठ वर्षों से बिजली तो मिली नहीं, लेकिन बिल जरूर आ रहे हैं। हसीन अली ने भी कनेक्शन ले रखा है। वे कहने लगे कि हद तो इस बात की है कि आठ वर्ष से गांव में बिजली नहीं आ रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

पावर कार्पोरेशन तो मनमानी कर ही रहा है, वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सूरज लाल कहते हैं कि बिजली खर्च नहीं हो रही है पर बिल आ रहे हैं।
विज्ञापन


संतलाल कहते हैं कि पावर कॉर्पोरेशन पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। सरवन कुमार कहते हैं कि पावर कॉर्पोरेशन ने इस क्षेत्र में प्राइवेट लोगों को लगा रखा है। ये लोग अवैध रूप से धन उगाही करते हैं। ट्रांसफार्मर रखने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें