फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मोबाइल लूटने वाले बदमाशों का अब तक सुराग नहीं

Sun, 31 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। कस्बे में स्थित शराब की दुकान के मालिक के साथ बुधवार को हुई लूट की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। चलती बाइक से बदमाशों ने दो मोबाइल लूटे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिसावां पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। हरदोई के टड़ियावां थानाक्षेत्र के गांव बहोरवा निवासी गंगाराम के अनुसार कुतुबनगर कस्बे में उनकी शराब की दुकान है। 27 अगस्त की रात लगभग 10 बजे वह और उनके नाती शिवदत्त दुकान को बंदकर घर जा रहे थे।
बाइक शिवदत्त चला रहे थे, पीड़ित दोनों मोबाइल हाथ में लिए हुए पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही वह दधानामऊ मार्ग पर चंदवापुर गांव जाने वाले रास्ते से आगे बढ़े कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके दोनों मोबाइल लूट लिए सीओ महोली दीपक कुमार सिंह ने बताया केस दर्ज है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें