फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के समय खाली हाथ रहेंगे ‘मास्साब’

Wed, 29 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के लिए मायूसी भरी खबर है। 31 मार्च को जब वह बेसिक शिक्षा विभाग से रिटायर हो जाएंगे, तब उनको बकाया भुगतान नहीं मिलेगा। वह खाली हाथ ही घर लौट जाएंगे। साथ ही पेंशन भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


यह इसलिए होगा क्योंकि इन शिक्षकों की अभी पत्रावलियां अपूर्ण हैं। इसकी वजह से भुगतान हो पाना संभव नहीं है। इसके लिए उन्हें करीब एक माह और इंतजार करना पड़ेगा। अप्रैल माह के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे 154 शिक्षक प्रभावित होंगे। परिषदीय शिक्षा विभाग के 154 शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सेवानिवृत्ति के समय इन शिक्षकों को सभी बकाया भुगतान कर दिया जाए, इसको लेकर शासन ने दो माह पहले ही निर्देश जारी किए थे। जिस पर बीएसए ने बीईओ को अपने विकास खंड के सेवानिवृत्त शिक्षकों की पत्रावलियां पूर्ण करके बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को मुहैया कराने के हिदायत दिए थी।
विज्ञापन


लेकिन इसका असर बीईओ पर नहीं दिखाई दिया। अब जब सेवानिवृत्त होने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। तब भी इनकी पत्रावलियां अपूर्ण हैं। इससे इन शिक्षकों को भुगतान मिलना संभव नहीं है। फलस्वरूप वह सेवानिवृत्त के समय खाली हाथ ही रहेंगे। विभाग का कहना है कि पत्रावलियां पूर्ण करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि अप्रैल के आखिर तक इनको पूरा भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें