फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर एटीएम भी दे गए दगा

Sun, 27 Nov 2016 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एसबीआई का बंद पड़ा एटीएम बूथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते दो दिनों से लोग कैश के संकट से जूझ रहे हैं। शनिवार को बैंक बंद था। रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश से कामकाज नहीं हो सका। एटीएम से लोगों को उम्मीद थी लेकिन एटीएम भी जवाब दे गए। रविवार को भी लोग कैश के संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन


जिले में 325 बैंक शाखाएं रविवार को पूरी तरह बंद रहीं। लोगों को एटीएम से कैश मिलने की उम्मीद थी लेकिन एटीएम भी दगा दे गए। जिले में करीब 102 एटीएम लगे हैं। इन एटीएम ने लोगों को पूरी तरह से निराश कर दिया।

जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक परिसर में लगा एटीएम व मालगोदाम रोड के किनारे लगा एटीएम ही रविवार के दिन चला। हालांकि यहां भी रुक-रुककर एटीएम में कैश किल्लत बना रहा। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि सोमवार को जब बैंक खुलेंगे तो लोगों को राहत मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें