लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम किशुनपुर में रामसागर के बाग में पांच पेड़ों की कटान कराने की इजाजत लेकर नौ पेड़ काट डाले गए। लकड़ी भी गायब कर दी गई। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम ने केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि पकरिया पुरवा निवासी झल्ली, किशुनपुर निवासी हनीफ द्वारा कटान कर लकड़ी को चोरी छुपे गायब कर दिया गया था। क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक सिंह व उप क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीश श्रीवास्तव ने सूचना पर मौके की जांच की।
क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि रामसागर ने आम के पांच पेड़ों की कटान कराने का परमिट बनवाया था। इसकी आड़ में नौ पेड़ों को काटा गया। केस दर्ज करा दिया गया है।