फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे गुल रही बिजली

Tue, 16 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे यहां के तीन दर्जन मोहल्लों की दो लाख की आबादी पूरा दिन पॉवरकट से जूझती रही। इस दौरान लोगों को जहां रोजमर्रा के कामकाज निपटाने में दिक्कतें उठानी पड़ीं, वहीं कारोबार भी प्रभावित रहा। हाईटेंशन लाइन के तार बदलने की वजह से आपूर्ति ठप की गई थी।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से बंद की गई आपूर्ति सायं सात बजे बहाल की गई। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में मंगलवार की सुबह दस बजे बिजली गुल हो गई। कुछ देर तक लोग इसकी वजह लोकल फाल्ट समझते रहे। लेकिन जब काफी देर बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग बाधित आपूर्ति की जानकारी लेने में जुट गए। जिससे सिटी पावर हाउस और कॉर्पोरेशन अफसरों के मोबाइल घनघनाने लगे।

दोपहर बाद लोगों के इनवर्टर भी डिस्चार्ज होना शुरू हो गए। जिसके बाद मुसीबतों का दौर चल निकला। रोजमर्रा के कामकाज निपटाना भी दुश्वार होने लगा। जबकि कारोबार प्रभावित हो गया। बिजली गुल होने से लोहारबाग, विजयलक्ष्मी नगर, आवास विकास, सिविल लाइन, प्रेम नगर, लालबाग, नई बस्ती, आलम नगर समेत षहर के तीन दर्जन मोहल्लों में रहने वाली दो लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


लोग बेसब्री से ठप आपूर्ति के बहाल होने का इंतजार करने लगे। सायं सात बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार बदले जाने का काम होने से आपूर्ति          बाधित रही। काम बंद होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें