फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर सिहराती रही सर्द हवा, नौ डिग्री रहा पारा

Thu, 05 Jan 2017 10:58 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
ठंड का कहर, कागज पर अलाव
विज्ञापन
धूप खिलने के बावजूद तेज रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवा गुरुवार को दिन भर सिहरन का अहसास कराती रहीं। धूप में सर्दी से राहत मिलती, लेकिन छांव में सर्द हवा ठिठुरने पर मजबूर कर देती। जिसके चलते धूप में भी लोग गर्म कपड़ों का बोझ बदन पर लादे नजर आए। न्यूनतम पारा 9 डिग्री  रहा।
विज्ञापन


सुबह-शाम कोहरे व गलन का सितम बदस्तूर जारी है। सुबह के वक्त घने कोहरे के बीच सर्द हवा ने ठिठुरन का अहसास कराया। कड़ाके की सर्दी से राहत पाने को लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह करीब 10:30 बजे तक कोहरे के प्रकोप से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार मंद रही।

बाद में कोहरा छंटने से आसमान साफ हो गया। जिसके बाद सूर्यदेव ने अपनी चमक बिखेर दी। चटख धूप ने ठंड से थोड़ी राहत दिलाई, लेकिन चार किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवा मुसीबत का सबब बनी रही। हवा की वजह से धूप में भी लोग गर्म कपड़ों का लबादा ओढ़े रहे।
विज्ञापन


सांझ ढलने पर मौसम के तेवर फिर तीखे हो गए। सर्दी में इजाफा होता देख लोग घरों में जा दुबके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें