फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में जख्मी नवविवाहिता की मौत

Thu, 25 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। रुप्पापुरवा के निकट नेशनल हाईवे पर हादसे में घायल नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामगढ़पुरवा निवासी पूरन (28) बुधवार को पत्नी प्रियंका (26) के साथ बाइक से जा रहे थे। अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से दोनों लोग जख्मी हो गए थे। प्रियंका को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। देर रात लखनऊ के रास्ते में ही प्रियंका की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रियंका का विवाह मात्र तीन माह पहले ही हुआ था। पूरन का इलाज जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें