नव्या को पुरुस्कृत करते शान्ति कुंज प्रतिनिधि देशबन्धु तिवारी व अन्य।
सिधौली (सीतापुर)। नेशनल जूनियर हाईस्कूल की कक्षा छह की छात्रा नव्या ने तहसील स्तरीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शान्ति कुंज हरिद्वार की ओर से सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए यह परीक्षा प्रतिवर्ष विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जाती है। छात्रा नव्या को सिधौली तहसील में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया है।
शहर के अग्रसेन भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शान्ति कुंज प्रतिनिधि देशबन्धु तिवारी ने नव्या को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया। नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक राजीव मिश्रा, नेशनल जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, सौम्या पाण्डेय, अधिवक्ता अनूप कुमार, रामनाथ रावत, उबैद अंसारी, प्रदीप सिंह चौहान एवं साहित्यकार भगवती प्रसाद अग्निहोत्री ने नव्या को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।