फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन उमड़ी आस्था

Fri, 08 Apr 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शुक्रवार को जिले भर के देवी मंदिर ‘या देवी सर्व भूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ मंत्र और मां के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री (पार्वती) का पूजन किया। वहीं देवी भक्तों ने घरों में कलश स्थापना कर उपवास रखा। मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक मां की पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


धार्मिक नगरी नैमिषारण्य में स्थित आदि शक्ति मां ललिता देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में आज से धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठानों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंदिरों में घंटा घड़ियालों और घरों में ढोल की थापों पर महिलाएं और पुरुष श्रद्धा से देवी गीत गाते और भक्ति भावना से झूमते नजर आए।

शहर के दुर्गा मंदिर आलमनगर, पंजाबी धर्मशाला मंदिर, मां फूलमती मंदिर तरीनपुर, काली माता मंदिर, ताड़कनाथ मंदिर तरीनपुर, संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं का पूरे दिन दर्शन व पूजन के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन


महमूदाबाद के श्रीसंकटा देवी, दुर्गा देवी, काली देवी, परमहंस बन्नी दुर्गा, बुढ़िया माता, कालिका देवी हरदिया पुरवा, भवानी मंदिर पैंतेपुर, गुलरामऊ, सरैंया, बजेहरा, बिलौली बाबा कुटी, चांदपुर, मीरानगर आदि के देवी मंदिरों पर भक्त भोर से ही जुटना शुरू हो गए थे।

बिसवां के शीतला देवी मंदिर, कालिका देवी मंदिर, संतोषी माता के मंदिर में सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा सिधौली, बिसवां, लहरपुर, महोली, मिश्रिख, संदना, पिसावां, खैराबाद, कमलापुर आदि ग्रामीण अंचलों के दवी मंदिरों पर भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें