फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलपुत्री की उपासना कर मांगा सुख-समृद्धि का वरदान

विज्ञापन
navratra - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को भक्तों ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना कर सुख, शांति, वैभव व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों में कलश स्थापित कर श्रद्धालुओं ने उपवास रखते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

नैमिषारण्य मे मां ललिता देवी मंदिर, शहर के दुर्गा मंदिर आलमनगर, आंख अस्पताल मार्ग स्थित संतोषी माता मंदिर, पंजाबी धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर, पराग डेरी के निकट स्थित काली मंदिर में कोरोना काल के इस शारदीय नवरात्र में मास्क लगाकर पहुंचने वाले भक्तों को आपस में दो गज की दूरी बनाते हुए दर्शन कराए गए।
भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। तमाम श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके अलावा शाम को शहर समेत जिले भर के मंदिरों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए आरती हुई, जिसमें भक्तों ने शामल होकर मां की आराधना की। माता के नाम के जयकारे लगाए। शहर के अलावा लहरपुर, मिश्रिख, सिधौली, महोली, महमूदाबाद, बिसवां, कमलापुर, खैराबाद, हरगांव, पिसावां, संदना, रेउसा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र के पहले दिन उत्सव सा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें