फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 21.82 करोड़ से बनेगा नैमिष तीर्थ विकास परिषद कार्यालय

Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य में 21 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 4762 वर्ग मीटर भूखंड पर नैमिष तीर्थ विकास परिषद कार्यालय बनाया जाएगा। इसका डीपीआर पर्यटन विभाग ने तैयार कर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को भेज दिया है। यह चक्रतीर्थ से 2.2 किलोमीटर दूर सीतापुर लिंक रोड पर बनेगा। प्रस्तावित कार्यालय पूरी तरह हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था से लैस होगा। शासन से बजट स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


नैमिष तीर्थ विकास परिषद कार्यालय के प्रस्तावित डीपीआर के अनुसार कार्यालय परिसर में दो ब्लाॅक होंगे। ए व बी काम के दोनों ब्लॉक एक कॉरिडोर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ेंगे। ब्लॉक ए में उच्च स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय व मीटिंग हॉल के साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार, अधिकारियों की कार पार्किंग, गार्ड रूम के साथ छोटा तालाब भी विकसित किया जाएगा। यहां एंट्रेंस लाॅबी, रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय, जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, कंट्रोल रूम, उपाध्यक्ष नैमिष तीर्थ विकास परिषद कार्यालय, डिप्टी सीईओ कार्यालय के साथ विजिटर शौचालय व अन्य सुविधाएं भी होंगी।
ब्लॉक ए के प्रथम तल पर चेयरमैन का कार्यालय होगा। साथ ही एक कांफ्रेंस हॉल, ऑफिसर वेटिंग लाउंज, प्री फंक्शन लाउंज का निर्माण होगा। वहीं, दूसरे तल पर सीईओ कार्यालय के साथ 30 लोगों की क्षमता वाला मीटिंग हॉल, कर्मचारियों के बैठने का स्थान व अन्य सुविधाएं होंगी। वहीं, इस पूरे भवन की सुरक्षा हाईटेक होगी। सीसीटीवी कैमरों के साथ प्रवेश द्वार पर सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बी ब्लॉक में बनेगा आईटी विभाग
कार्यालय के बी ब्लॉक में भूतल व प्रथम तल का प्लान तैयार किया गया है। ब्लॉक बी की टैरिस का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बी ब्लॉक के प्रथम तल में पर्यावरण अभियंता कार्यालय, अधिशासी अभियंता कार्यालय, सहायक अभियंता कार्यालय, जेई, कार्यालय सहायक, वेटिंग एरिया को डेवलप किया जाएगा। साथ ही वित्त विभाग, वित्त अधिकारी कार्यालय, आईटी विभाग, सर्वर रूम आदि बनाया जाएगा। इसके चारों तरफ ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जाएगा।

क्या है नैमिष तीर्थ विकास परिषद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वर्ष 2022 को हुई हुई कैबिनेट की एक बैठक में श्री नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद के गठन पर मुहर लगी थी।नैमिषारण्य के अधीन क्षेत्र में सीतापुर के 36 गांव शामिल हैं। इसका क्षेत्रफल 8511.284 हेक्टेयर है। इसमें ग्यारह गंतव्य स्थान शामिल हैं। जिसमें सात गंतव्य स्थान सीतापुर जनपद की सीमा में हैं। यह स्थान कोरोना, जरिगवां, नैमिषारण्य, देवगंवा, मदरुवा, कोलूहता बरेठी और मिश्रित हैं। जबकि चार स्थान हरदोई जिले में आते हैं। इसमें हरैया, नगवा कोठावां, गिरधरपुर, उमरारी और साक्षी गोपालपुर शामिल हैं। संपूर्ण परिपथ 209 मील अथवा 84 कोस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें