सीतापुर। शहर स्थित पुलिस लाइन में नैमिष संगम कैफे का शनिवार देर रात एसपी अंकुर अग्रवाल ने उद्घाटन किया। यह कैफे महर्षि दधीचि सभागार की दूसरी मंजिल पर पुलिसकर्मियों, उनके परिवार तथा आम जनता के लिए खोला गया है। इसमें फ्री वाई-फाई, टीवी, किताबें आदि की सुविधा उपलब्ध है।
यहां भोजन और पेय पदार्थ बाजार की तुलना में कम कीमतों पर उपलब्ध होगा। कैफे की दीवारों पर नैमिषारण्य धरा के पावन ऐतिहासिक स्थलों, ऋषि-मुनियों व देवी-देवताओं के चित्रों से दिव्य एवं भव्य सजावट की गई है। पुलिस की नौकरी बेहद तनावपूर्ण होती है, यह कैफे उनके लिए तनाव कम करने वाले स्थान के रूप में काम करेगा। इस दौरान एएसपी उत्तरी/दक्षिणी, सभी क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे।