फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिष में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त अतिथिगृह

Sat, 04 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गेस्ट हाउस बनेगा। इस अतिथिगृह में कई सूइट होंगे। लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रशासन से इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।शुक्रवार को नैमिष पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नैमिषारण्य का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। बताया कि आसपास के क्षेत्र की सड़कों को भी बेहतर किया जाएगा। मंत्री ने नैमिष में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों से चर्चा की गई है। गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मुनीन्द्र अवस्थी ने अपने क्षेत्र में स्थित कैलाश आश्रम मंदिर से सीधे नैमिषारण्य के लिए सड़क बनवाने की मांग की। मंत्री ने जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने मिश्रिख एसडीएम अनिल रस्तोगी से नैमिषारण्य में कई सुइट वाले बड़े अतिथिगृह का निर्माण करवाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता करने की बात कही। इसके बाद मंत्री जितिन प्रसाद ने ललिता देवी मंदिर व चक्रतीर्थ पर दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, तहसीलदार मिश्रिख मनीष कुमार, कुलदीप सिंह व अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें