फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डेढ़ घंटे जाम में फंसकर हलकान हुए राहगीर

Fri, 03 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। केसरीगंज में इन दिनों जाम की समस्या आम है। गन्ने के ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रक जाम की वजह बनते हैं। शुक्रवार को जाम लगने से डेढ़ घंटे तक राहगीर परेशान रहे। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम हटवाया। नागरिकों के मुताबिक केसरीगंज बाईपास पर करीब 600 मीटर सड़क कच्ची है, यदि उसे डामरीकृत करा दिया जाए तो बड़े वाहन बाईपास से निकल जाएंगे। इससे जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों चीनी मिलें चल रही हैं। तहसील क्षेत्र में दर्जनों गन्ना क्रय केन्द्र संचालित हैं। इन केंद्रों से गन्ना लेकर प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक ओवरलोड व ओवरहाइट चीनी मिल जाते हैं। यह ट्रक क्षेत्र की केसरीगंज बाजार से होकर शुगर मिल हरगांव जाते हैं। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ लगभग आधा किलोमीटर तक दुकानें हैं। दुकानदार भी सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लेते हैं इससे मार्ग संकरा हो गया है। लिहाजा, इस मार्ग से गुजरने वाले गन्ने से लदे ट्रकों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।
शुक्रवार को गन्ने के ट्रक निकलने के दौरान जाम लग गया। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगी रहने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद जाम हटवाया। क्षेत्रीय नागरिक कन्हैया गुप्ता व संजय शुक्ला ने बताया यह समस्या हर वर्ष उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

यदि मिल प्रबंधन अथवा प्रशासन केसरीगंज तिराहे से गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर लगभग 600 मीटर कच्चे पटान का डामरीकरण करा दे तो भारी वाहन उधर से निकाले जा सकते हैं। इससे जाम की समस्या से निजात मिल सकेगा। जय सिंह व उत्तम अवस्थी ने अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें