फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाहिता व युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 04 Feb 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/मिश्रिख। अलग-अलग कोतवाली इलाकों में विवाहिता समेत दो लोगों के शव फंदे से लटकते पाए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। लहरपुर के गांव बबरीपुरवा मजरा निबौरी निवासी रेखा (28) का शव शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेखा का विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं मिश्रिख क्षेत्र में पड़ने वाले धंधारी के जंगलों में एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटकता पाया गया। शुक्रवार को वन रक्षकों ने शव को लटकते हुए देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर मछरेहटा और मिश्रिख कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतार कर उसकी पहचान शुरू कर दी। काफी पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें