फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चौपाल में नही पहुंचे कई विभागों के अफसर

Sat, 04 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सभी ब्लॉकों की दो-दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। कई ग्राम पंचायतों में शिक्षा, राजस्व सहित अन्य विभागों के अफसर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने अफसरों को समस्याएं बताईं। विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।गोंदलामऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत करुवामऊ के पंचायत सचिवालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चार ग्रामीणों ने हैंडपंप, आंगनबाड़ी, मनरेगा संबंधी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसमें विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प आदि को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चौपाल में राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं रहे। मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गेंधरिया की ग्राम चौपाल में जल निकासी व इंटरलॉकिंग समस्या बताई गई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी, राजस्व विभाग, जेई आरईएस, जेई एमआई, तकनीकी सहायक आदि अधिकारी अनुपस्थित रहे। रेउसा ब्लॉक के ग्राम नसीरपुर देवरिया में विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा गांवों का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है।
ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए जिला और तहसील के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए सरकार जनता के द्वार जा रही है। प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुझाव और शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। ब्लाक कसमंडा की ग्राम पंचायत रेवरी और मेंहदौली में चौपाल की गई। इसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। रेवरी में जिला विकास अधिकारी, प्रभारी बीडीओ कसमंडा हरिश्चन्द प्रजापति ने सामुदायिक शौचालय, हैंडपंपों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें