फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नायब तहसीलदार प्रथम के न्यायालय का बहिष्कार

Sat, 04 Feb 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। बार एसोसिएशन की बैठक में नायब तहसीलदार प्रथम सुरभि गौतम के व्यवहार को लेकर वकीलों ने रोष व्यक्त किया। सर्वसम्मति से वकीलों ने नायब तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। वकीलों ने नायब तहसीलदार के तबादले की आवाज मुखर की है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अजय पाल सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद गौतम के प्रस्ताव पर शुक्रवार को सभागार में बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं की चर्चा के दौरान यह बात निकलकर आई कि नायब तहसीलदार प्रथम सुरभि गौतम का जनता व अधिवक्ताओं के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। इसके साथ ही वाद पत्रावलियों में अवैध तरीके से फेरबदल कर वादकारियों को परेशान किया जाता है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक नायब तहसीलदार सुरभि गौतम का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक हम सभी अधिवक्ता गण प्रथम नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकरन सिंह, महामंत्री मुनींद्र सिंह, प्रदीप शुक्ल, संजय सिंह, मोहम्मद रफीक, प्रवीण अवस्थी, अनुराग पांडेय, नीलकमल मिश्र व सुशील शुक्ल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें