फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लघुशंका के लिए घर से निकली किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात लघुशंका के लिए घर से निकली थी। तभी घर के बाहर बैठे गांव के ही श्यामू पासी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


किशोरी से छेड़छाड़ कर परिजनों से भी की अभद्रता
हरगांव (सीतापुर) थाना क्षेत्र के में एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। फिर पीड़िता के परिजनों से अभद्रता की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शाम को नित्यक्रिया के लिए गई थी। इस दौरान गांव के त्रिकाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। अगले दिन आरोपी और उसके भाई संदीप ने पीड़िता के चाचा और पिता के साथ विवाद कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें