फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ओएमआर शीट न आने से लटका उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण

Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण लटक गया है। कारण यह है अभी तक हाईस्कूल की ओएमआर शीट नहीं आई जबकि करीब 2.50 लाख उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। ऐसे में कॉलेजों को एक बार सूचना देने के बाद उनको वापस कर दिया गया। 16 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो रही है। बोर्ड में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए उनकी संख्या के अनुपात में उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आने शुरु हो गई है।
विज्ञापन


पहले चरण में हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए 1.94 लाख उत्तरपुस्तिकाएं आई है। जबकि इंटरमीडिएट में 58 हजार अ पुस्तिका आई है। बोर्ड के मानक के अनुसार हाईस्कूल में एक विद्यार्थी को छह उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी। जबकि ब के रूप में कुल छात्र संख्या की 40 फीसद उत्तरपुस्तिकाएं आएगी। इसी तरह इंटरमीडिएट में एक विद्यार्थी को पांच उत्तरपुस्तिका दी जाएंगी। इस वर्ग में छात्र संख्या की 30 फीसद पुस्तकें आएगी। इसके अलावा कलापत्र अलग से आएंगे। कोठार प्रभारी शिवकुमार त्रिवेदी ने हाईस्कूल की ओएमआर सीट अभी नहीं आई है। इसी वजह से इनका वितरण रोका गया है। उम्मीद है जल्द यह भी आ जाएगी। उसके बाद वितरण शुरु हो जाएगा।

हाईस्कूल में इस बार 52759 विद्यार्थी पंजीकृत है। जबकि इंटरमीडिएट में 41289 विद्यार्थी पंजीकृत है। इस प्रकार जिले में 94048 विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


इस बार 152 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 94048 विद्यार्थी परीक्षा देगे। प्रत्येक केंद्र पर वहां पर के प्रधानाध्यापक केंद्र व्यवस्थापक होंगे। जबकि अतिरिक्त रूप से एक प्रधानाचार्य को वहां पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात होंगे। इनकी डीआईओएस ने तैनाती कर दी है।

मुख्य गेट का भी कंट्रोल रूम से जुड़ेगा कैमरा
यूपी बोर्ड परीक्षा में अभी तक जिन कमरों में विद्यार्थी परीक्षा देते थे। वहां पर कैमरा कंट्रोल रूम से जुड़ता था। इस बार मुख्य गेट पर भी कैमरा लगाया जाएगा। यह सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ेगा। जिससे विद्यालय के अंदर व बाहर जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। डीआईओएस ने इन सभी कैमरों को चालू करके कंट्रोल रूम से जुडने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


जल्द पहुंचेंगी उत्तरपुस्तिकाएं
उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आनी शुरु हो गई है। जल्द ही सभी केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें