फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार स्टेशनों की बदलेगी सूरत, बेहतर होंगी सुविधाएं

Fri, 03 Feb 2023 09:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के चार स्टेशनों की सूरत बदली नजर आएगी। यात्रियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। इन स्टेशनों का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है।
विज्ञापन


जिले के सीतापुर जंक्शन, सिधौली, बिसवां, महमूदाबाद का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ है। जल्द ही इन स्टेशनों के लिए बजट पास होने की उम्मीद है। चयनित स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की सुविधा को बेहतर किया जाएगा। जिन सीटों पर शेड की व्यवस्थाएं नहीं है, उन पर शेड लगाया जाएगा।
गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय की व्यवस्था होगी। स्टेशन पर पानी की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। वाहन पार्किंग, एस्केलेटर, कैंटीन की व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा। अभी सिधौली, बिसवां, महमूदाबाद स्टेशनों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भटकना पड़ता है। शेड वाली बेंच, पानी की व्यवस्था का उचित इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

बरसात के समय मुसाफिर अधिक आने पर उनके लिए बैठने की जगह नहीं बचती थी। इससे कई बार मुसाफिर भीगते हुए नजर आते थे। अब यह समस्याएं दूर होने की उम्मीद की जा रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि चार स्टेशनों पर आवश्यकता अनुसार बजट भेजा जाएगा। इससे यहां की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा।


अधिक सुविधाओं से अधिक होगी आय
यात्री अशोक ने बताया कि ट्रेनों का किराया बसों से सस्ता है। अब सुविधाएं अधिक मिलने से रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। लोगों को जब सुविधाएं अधिक मिलेंगी तो वह खुद ही रेल से यात्रा करने लगेंगे। यात्री संदीप मौर्य ने बताया कि तहसील के स्टेशनों को विकसित करने से ग्रामीण अंचल के लोग भी इसका लाभ पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें