सीतापुर। पॉवर कॉर्पोरेशन की तरफ से बुधवार को ई-केवाईसी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान विद्युत उपभोक्ता के फोन नंबर से बिजली कनेक्शन को जोड़ा गया। इससे उपभोक्ताओं को अब बिजली संबंधी सभी समस्याओं का समाधान उनको फोन पर मिल सकेगा। ई-केवाईसी को लेकर शहर में उपकेंद्रों पर लोगों ने पहुंचकर प्रक्रिया पूरी की।
मिश्रिख एसडीओ शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया बुधवार को उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की गई। उन्होंने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर उपभोक्ता अपने बिजली बिल और मोबाइल लेकर पावर हाउस पर आकर केवाईसी कराएं। झरेखापुर विद्युत उपकेंन्द्र के अवर अभियंता रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए 15 फरवरी तक अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी करेंगे।
केवाईसी उपभोक्ता नजदीकी बिलिंग काउंटर, उपखंड कार्यालय, खंड कार्यालय विद्युत पर पहुंचकर करवा सकते है। इससे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिले सकेगी व मासिक बिल जमा होने की सूचना मोबाइल पर मिलेगी। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया 15 फरवरी तक यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा।