मछरेहटा (सीतापुर)। सीडीओ ने मछरेहटा ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। खेल मैदान का कार्य अधूरा पाए जाने पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) को फटकार लगाई। अमृत वाटिका के रखरखाव के लिए केयरटेेकर न रखे जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि गोवंशों के लिए हरे चारे और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहे।
सीडीओ अक्षत वर्मा ने ग्राम पंचायत परसदा स्थित नंदिनी गोशाला का निरीक्षण किया। खेल मैदान व नेपियर घास को भी देखा। कहा कि हरे चारे और भूसे की उपलब्धता बनाएं रखें। आश्रय स्थल का आवंटन स्वयं सहायता समूह को करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बीहट बीरम का अमृत सरोवर और खेल मैदान का निरीक्षण किया।
खेल मैैदान अधूरा पाए जाने पर एपीओ को फटकार लगाते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मिर्जापुर उत्तरी के अमृत सरोवर व गेट का भी निरीक्षण किया। मछरेहटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति अमृत वाटिका को देखा। सचिव को केयर टेकर रखने निर्देश दिए। खेल मैदान व एसएलडब्ल्यू प्रोजेक्ट के तहत बन रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास कम्पोजिट खाद के लिए अलग से टैंक बनाने को कहा।
काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश सचिव को दिए। मौके पर ज्चाइंट बीडीओ ओम प्रकाश वर्मा, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, एडीओ सहकारिता मयंक बाजपेयी, अवर अभियंता सुरेंद्र यादव, तकनीक सहायक विजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।