फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोंदलामऊ ब्लॉक से चोरी छिपे हटा दिए गए टाइल्स

Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड के एक शौचालय में रखे टाइल्स की खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। अपनी करतूत छिपाने के लिए एक ग्राम सचिव ने चोरी छिपे अपने वाहन में टाइल्स भरकर शौचालय से गायब कर दिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की गिनती केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में की जाती है। वर्ष 2019-20 में योजना के तहत लाभार्थियों के आवास के बाहर नाम पट्टिकाएं लगवाने का निर्णय किया गया था। बाद में यह निर्णय हुआ था कि लाभार्थियों के आवास के बाहर उनका नाम पता आदि पेंट से लिखवाया जाए। बावजूद इसके वर्ष 2019 में जिले में ग्राम्य विकास विभाग में तैनात अफसरों ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रशासनिक मद से खरीद करने का निर्णय कर लिया।
नाम पट्टिकाएं बनवाने के लिए टाइल्स खरीदे गए। इन टाइल्स की खरीद खैराबाद पंचायत उद्योग से की गई, जहां लंबे समय से टाइल्स बनाने का काम ही नहीं हुआ। खरीदे गए टाइल्स प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के मकानों में लगाए जाने का दावा किया गया लेकिन हकीकत में इन्हें इस्तेमाल में ही नहीं लाया गया। खरीदे गए टाइल्स अब भी बड़ी संख्या में जहां तहां पड़े हैं।
विज्ञापन

बुधवार के अंक में अमर उजाला ने खुलासा किया था कि गोंदलामऊ ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक शौचालय में भी बड़ी संख्या में टाइल्स रखे हैं। शौचालय ग्राम सचिव के ब्लॉक मुख्यालय स्थित कार्यालय में है। इससे अफसरों में खलबली मच गई। दोपहर के समय एक ग्राम सचिव ने अपने वाहन में भरकर शौचालय से टाइल्स गायब कर दिए। यह कहां ले जाए गए इसकी जानकारी देने से जिम्मेदार बचते रहे।
बीडीओ अजीत कुमार यादव तो टाइल्स होने से इंकार ही करते रहे। वह बोले कि निरीक्षण किया था लेकिन शौचालय में टाइल्स नहीं मिले हैं। जब फोटो होने की बात कही तो वह टालमटोल करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें