फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नौ बीडीओ के कार्यक्षेत्रों में किया गया बदलाव

Sun, 22 Jan 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने नौ खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। कई बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


गोंदलामऊ बीडीओ अजीत कुमार ब्लॉक मिश्रिख का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। बीडीओ चंद्रभान को ब्लॉक सकरन के कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा से मुक्त करते हुए उन्हें खैराबाद व परसेंडी का कार्यभार सौंपा गया है। पीडी गजेन्द्र प्रताप सिंह को बीडीओ सिधौली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आत्म प्रकाश रस्तोगी को बेहटा व लहरपुर से मुक्त करते हुए हरगांव का कार्यभार दिया गया है।
अवध प्रताप सिंह को हरगांव के दायित्वों से मुक्त करते हुए ऐलिया ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। रजनीश शुक्ला को रेउसा व रामपुर मथुरा के दायित्वों से मुक्त करते हुए बेहटा में तैनाती दी गई है, इनके पास लहरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। विवेक मणि त्रिपाठी को महमूदाबाद व पहला के दायित्वों के मुक्त करते हुए सकरन में तैनाती दी गई है। इन्हें रेउसा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

बीडीओ बिसवां काजल को रामपुर मथुरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विकास कुमार सिंह को ऐलिया व मिश्रिख के दायित्वों से मुक्त करते हुए पहला में तैनाती दी गई है। इन्हें महमूदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें