फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुस्कान ने जीते चार गोल्ड व एक ब्रांज मेडल

विज्ञापन
प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान। - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
विज्ञापन
सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक अंतर्गत नेवादा गांव की रहने वाली मुस्कान सिंह ने शौर्य प्रतियोगिता में चार गोल्ड व एक ब्रांज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बक्शी का तालाब में चल रही दो दिवसीय शौर्य प्रतियोगिता-2026 के अंतिम मुस्कान ने यह उपलब्धि हासिल की है। इंस्टीट्यूट में बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान सिंह ने तीन मीटर की लांग जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा बास्केट बाल, 400 मीटर रिले रेस व रस्सा खींच में अपनी टीम की अंजली, सौम्या शुक्ला व अर्पिता श्रीवास्तव के साथ गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, 400 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल जीता है। विधान परिषद सदस्य सीतापुर पवन सिंह चौहान ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें