फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या, गड्ढे में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की हत्या, गड्ढे में फेंका शव
विज्ञापन

दुपट्टे से कसा था गला, प्रेमी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
फोटो-14
सेवता/रेउसा (सीतापुर)। एक युवती की हत्या कर उसका शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। उसका गला दुपट्टे से कसा था। युवती तीन से लापता थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उसके प्रेमी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र के सेवता गांव निवासी अफसार (20) बीते 31 अक्टूबर की रात अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को सेवता गांव की दक्षिण दिशा की ओर कीढ़ी कुंआ श्मशान घाट के पास बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में उसका शव उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसके गले में दुपट्टा कसा था। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। उसके भाई असलम और रियाजुद्दीन ने सेवता गांव निवासी मुकीम, मुबारक और बिसवां जलालपुर निवासी सज्जन पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतका अपने भाई बहनों में सबसे छोटी थी। आरोप है कि मुकीम से युवती का प्रेम प्रसंग था। इस पर परिजनों ने मुकीम के घर जाकर धमकी दी थी। जिस कारण मुकीम ने कुछ दिनों तक युवती से मिलना छोड़ दिया था।
एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि गर्दन पर दुपट्टा कसा पाया गया है। मृतका के भाई रियाजुद्दीन की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक युवती का प्रेमी है, जिससे वह बात करती थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

परिजन भी शक के घेरे में
मामले में अभी तक आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस की शक की सुई परिजनों पर भी घूम रही है। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना न देना मामले को दो तरफा बना रहा है। एसओ का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें