फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वृद्ध महिला की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली में रविवार रात हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। जेल रोड़ पीली कोठी निवासी रुचि अग्रवाल के अनुसार उनका पुश्तैनी मकान है। जिसमें कोर्ट की तरफ से मकान का हिस्सा पूर्व में ही तय कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों का पालन न करते हुए रविवार को गौरव अग्रवाल उनकी पत्नी मेधा दो अज्ञात लोगों के साथ उनके हिस्से में गलत तरीके से दीवार खड़ी कर रहे थे। तभी पीड़िता की सास दुर्गा देवी (63) ने उसका विरोध किया। इसी बीच आरोपियों ने दुर्गा देवी पर ईंट से हमला कर दिया। पीड़िता ने अपनी सास को बचाकर पुलिस को जानकारी दी। गंभीर हालत में उनकी सास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोमवार को चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। शरीर के कुछ अंगों पर चोट पाई गई हैं। हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी गौरव को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें