फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कैम्प लगाकर वसूलेगी जलकर व गृहकर

Fri, 11 Dec 2015 10:51 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइन व प्रेमनगर वार्ड में 15 दिसंबर को चर्च रोड़ पर कैम्प लगाया जाएगा। इसी प्रकार चौधरी टोला व फत्तन सराय में 16 को मिडिल स्कूल में शिविर लगेगा। लोनियन पुरवा पूर्वी व पश्चिमी में 17 को नारायण सिनेमा में लगेगा।
विज्ञापन


कोट व जोग ीटोला मोहल्ले में 18 को म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आलम नगर, गदियाना व तामसेनगंज में 19 को लोली नगर प्राथमिक स्कूल में शिविर लगेगा। आवास विकास में 20 को सुभाष पार्क में कैम्प लगेगा। कंटोन्मेंट में 21 को हाईवे के किनारे बाजार में शिविर लगेगा। परेड़ व पंचवटी मूल में 22 को अग्रिशमन केंद्र परिसर।
\
कजियारा, मिर्दही टोला, शेख सराय पूर्वी व पश्चिमी में 28 को पानी की टंकी मिर्दही टोला। हुसैनगंज व बिजवार में 29 को मस्जिद के निकट कैम्प लगेगा। इस्माइलपुर पूर्वी व पश्चिमी में 30 को लक्ष्मी सर्विस स्टेशन के निकट तथा सदर बाजार व लालकुर्ती में 31 दिसंबर को पंप हाउस सदर बाजार में कैम्प लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ईओ ने बताया कि शहरी बाश्ंिादे इन कैम्पों में जाकर अपना बकाया गृहकर व जलकर अवश्य जमा कर दें। सुबह आठ से दो बजे तक कैम्प चलते रहेंगे। नियत अवधि तक बकाया न जमा करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें