फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई अच्छा, लेकिन यूपी भी बेहतर : प्राची

Mon, 25 Nov 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अ​भिनेता राजकुमार राव के साथ टॉपर प्राची निगम।
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के बाद कभी नहीं सोचा था कि इस तरह की प्रसिद्धि मिलेगी। यदि मुझे ट्रोल न किया जाता तो शायद आप सभी से कभी नहीं मिल पाती। यह बात प्राची निगम ने फिल्म अभिनेता राजकुमार राव से एक सवाल के जवाब में कही।
विज्ञापन

वर्ष 2024 की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में सीता इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची निगम ने यूपी टॉप किया था। प्राची निगम के चेहरे पर बाल होने के चलते उन्हें ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के चलते प्राची चर्चा में आ गई थीं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सहानुभूति भी मिली। मुंबई के सोफिया भाभा ऑडिटोरियम में द मोजो स्टोरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम वी द विमेन में उन्हें आमंत्रित किया गया था।
मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राची निगम, उनकी मां ममता निगम व सीता इंटर कॉलेज के डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर वाजपेयी को बरखा दत्ता ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान फिल्म अभिनेता राजकुमार राव, सोनम कपूर, अनन्या पांडेय, समिता शेट्टी, साक्षी सिदवानी ने प्राची निगम से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। बरखा दत्त के एक सवाल पर प्राची निगम ने कहा कि मुंबई अच्छा है, लेकिन यूपी भी अच्छा है। इस पर सभी हंसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें